महासमुन्द

वित्तीय साक्षरता व साइबर जागरूकता कार्यक्रम
19-Aug-2026 3:55 PM
वित्तीय साक्षरता व साइबर जागरूकता कार्यक्रम

महासमुंद,19अगस्त। गुड शेफर्ड स्कूल महासमुंद में कल वित्तीय साक्षरता एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को वित्तीय प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सरल एवं रोचक तरीके से प्रदान की गईं। कार्यक्रम में मैत्री मंच की ओर से अंशु सिन्हा, संतोष सिंह, रवि कुमार, विनोद कुमार एवं धीरज कुमार सहित नुक्कड़ नाटक टीम ने सहभागिता की। कार्यक्रम में क्रेडिट एक्सेस इंडिया फाउंडेशन की भी महत्वपूर्ण सहभागिता रही। इस दौरान साइबर अपराध से बचने ओटीपी, एटीएम, बैंकिंग विवरण, यूपीआई पिन एवं अन्य गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी गई। महासमुंद पुलिस कार्यालय द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में भी जानकारी दी गई।


अन्य पोस्ट