महासमुन्द
लोगों को 3-4 किमी सफ र कर उस पार जाना पड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19 अगस्त। महासमुंद जिले में बीते 48 घंटों में अनवरत हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालांकि आज सुबह से बारिश बंद है लेकिन मौसम का मिजाज बारिश की ओर इंगित कर रहा है। बारिश की वजह से नदी, नाले, तालाब, खेत-खलिहान, स्टॉपडेम सहित कुएं जलमग्न हो गए हैं। जिला मुख्यालय महासमुंद की अनेक निचली बस्तियों में बारिश का पानी घुसा हुआ है।
ताजा जानकारी के मुताबिक जिले के सभी छोटे-बड़े बांध 100 फ ीसदी भर चुके हैं। नगर पालिका महासमुंद द्वारा जल निकासी की व्यवस्था की गई। लेकिन लगातार बारिश के कारण हालात चुनौतीपूर्ण बने रहे। व्यापारिक क्षेत्रों में भी बारिश का असर देखने को मिला। दिन भर बारिश होने से बाजारों में ग्राहकों की संख्या कम रही और कई दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे रास्तों पर कीचड़ और जलभराव से आवागमन प्रभावित रहा।
जिले में पिछले 48 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश जारी है। इससे जनजीवन प्रभावित है। रविवार रात से शुरू हुई बारिश कल मंगलवार देर रात तक जारी रहा। जिसके चलते शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई। नदी-नाले उफान पर हैं और कई निचली बस्तियों में लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान औसतन 74.2 मिमी वर्षा दर्ज की गईं। सबसे अधिक 141.2 मिमी बारिश बागबाहरा तहसील में रिकॉर्ड की गई। जबकि सबसे कम 16.9 मिमी वर्षों बसना क्षेत्र में हुई। इसके अलावा महासमुंद में 113.4 मिमी, कोमाखान में 07.0 मिमी, पिथौरा में 34.5 मिमी तथा नरायपाली में 32.2 मिमी वर्षा दर्ज की ई। लगातार बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई। निचली बस्तियों, बाजार क्षेत्र और प्रमुख मागों पर पानी जमा होने से लोगों को परेशानी हुई। कई स्थानों पर दोपहिया वाहन चालकों को जलमग्न सडक़ों से गुजरने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बम्हनी-चिंगरौद मार्ग का नाला, पिटियाझर-लभरा मार्ग नाले पर भी यही स्थिति है। इन दोनों ही पुलियों से आवाजाही बंद होने की वजह से राइस मिलों तथा बीज निगम में कार्यरत मजदूरों को जिला मुख्यालय से होकर 3-4 किमी सफर कर उस पार जाना पड़ रहा है। जबकिए बम्हनी और जिले का अंतिम ग्राम चिंगरौद वासियों की जिला मुख्यालय आने.जाने में परेशानी हो रही है। बम्हनी स्थित सितली नाला पुल से 50 मीटर ग्राम की ओर पानी का बहाव शुरू हो गया है। इधरए बागबाहरा ब्लॉक का खखेमड़ा पुल पानी के तेज बहाव की वजह से टूट गया है। अत: आवाजाही बंद है।
मालूम हो कि सक्रिय मानसूनी तंत्र के प्रभाव से प्रदेश के अनेक हिस्सों में भारी वर्षा हो रही है। इसी के चलते महासमुंद जिले में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने आगामी 24-48 घंटों के दौरान भी मध्यम से भारी से वर्षा की संभावना जताई है। इस वर्ष मानसून सीजन में महासमुंद जिले में अब तक 927.1 मिमी वर्षों दर्ज की जा चुकी है। पिछले वर्ष इसी अवधि तक जिले में 587.8 मिमी बारिश हुई थी। इस प्रकार इस वर्ष अब तक 339.3 मिमी अधिक वर्षा हो चुकी है। जिले की वार्षिक औसत वर्षा का लगभग 93 प्रतिशत है।
जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन की तैयारियां तेज कर दी हैं। कल 20 अगस्त को महासमुंद में बाढ़ आपदा से निपटने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इसमें राष्ट्रीय एवं राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, जिला प्रशासन तथा विभिन्न विभागों की संयुक्त भागीदारी रहेगी। मॉक ड्रिल के माध्यम से राहत एवं बचाव कार्यों, आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली और विभागों के बीच समन्वय का परीक्षण किया जाएगा।