महासमुन्द

पालिकाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण
17-Aug-2026 4:02 PM
पालिकाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,17 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका कार्यालय महासमुंद में देशभक्ति का उल्लास देखने को मिला। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर राष्ट्रध्वज फहराया और समस्त उपस्थित जनसमूह को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान गाया गया।

 पालिका अध्यक्ष ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।  नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं विकासशील बनाना हमारी प्राथमिकता है। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन कर्मचारियों के समर्पण और मेहनत का प्रतीक है,जिन्होंने नगर की सेवा में निरंतर योगदान दिया है।

पालिका अध्यक्ष ने सभी सम्मानित कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्य नगर के विकास को नई दिशा देते हैं और अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणा बनते हैं। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, सभापति गुलशन साहू, जय देवांगन, ज्योति रिंकू चंद्रकार, पार्षद ओमिन टोमन कागजी, भाऊ राम साहू, नीरज चंद्राकर,पीयूष साहू, चंद्रशेखर बेलदार, धनेन्द्र चंद्राकर, माखन पटेल, बड़े मुन्ना देवार समेत सभी पार्षद, अनेक नगरवासी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट