महासमुन्द

आकाशवाणी से महंत पोखन दास की भेंटवार्ता का प्रसारण कल
17-Aug-2026 3:58 PM
आकाशवाणी से महंत पोखन दास की भेंटवार्ता का प्रसारण कल

महासमुंद,17 अगस्त। आकाशवाणी रायपुर से छत्तीसगढ़ी समन्वित साहित्यिक कार्यक्रम मोर भुईयां के अंतर्गत अंचल के वरिष्ठ साहित्यकार महंत पोखन दास साहेब की भेंटवार्ता का प्रसारण कल मंगलवार 18 अगस्त को सुबह 8.30 बजे होगा। प्रस्तुति कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र साहू की होगी। कार्यक्रम में महंत पोखन दास साहेब की साहित्यिक यात्रा पर विशेष चर्चा के साथ उनकी संदर्भित रचनाएं भी सुनने को मिलेंगी। वे ग्राम बिरकोनी के निवासी व सेवानिवृत्त शिक्षक हैं तथा लंबे समय से साहित्य साधना कर रहे हैं।


अन्य पोस्ट