महासमुन्द

कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण
16-Aug-2026 6:40 PM
कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,16 अगस्त। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे राष्ट्रीय कर्तव्यों की याद दिलाने का दिन है। आजादी हमें अनेक बलिदानों और संघर्षों के बाद मिली है, और इसे बनाए रखना तथा देश को आगे बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है।  उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रगति तभी संभव है जब हम ईमानदारी, निष्ठा और एकजुटता के साथ कार्य करें। कलेक्टर श्री लंगेह ने अपने शासकीय आवास पर भी ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

 इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू, डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी एवं डाईट के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।


अन्य पोस्ट