महासमुन्द

स्वतंत्रता दिवस पर विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
16-Aug-2026 3:14 PM
स्वतंत्रता दिवस पर विद्यार्थियों  ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 16 अगस्त। पिथौरा नगर में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया गया। नगर पंचायत एवं खेल मैदान के मुख्य समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश निषाद ने ध्वजारोहण किया। वहीं, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वरिष्ठ पार्षद मन्नूलाल ठाकुर द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों द्वारा नगर के मुख्य मार्ग में प्रभातफेरी निकाली गई। अन्य विद्यालयों द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मन्नू लाल ठाकुर ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर में आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ संस्कार आधारित शिक्षा दी जाती है, जिससे बच्चे योग्य नागरिक बनते हैं और विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बोधिराम चौधरी ने की। विशेष अतिथि के रूप में गुरुचरण सिंह सलूजा एवं शिमला साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हसीना बुडेक ने किया तथा आभार प्रदर्शन विद्यालय की प्राचार्य गायत्री राजपूत द्वारा किया गया।


अन्य पोस्ट