महासमुन्द

नपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
14-Aug-2026 3:10 PM
 नपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

महासमुंद,14 अगस्त। नगर पालिका महासमुंद ने नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा और नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि स्वतंत्रता हमारा गौरव है और तिरंगा हमारी आन-बान-शान है। हमें अपने शहीदों के सपनयोगेों को साकार करने के लिए एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना होगा।

नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कहा कि आज का दिन हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाता है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आजादी का उपहार दिया। तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं है, यह हमारी एकता का प्रतीक है। नगर पालिका निरंतर प्रयास कर रही है कि महासमुंद स्वच्छ, सुंदर और विकसित बने। हम सबका कर्तव्य है कि अपने शहर को साफ  रखें, पर्यावरण का ध्यान रखें और समाज में आपसी भाईचारे को बढ़ावा दें। जब हर घर में तिरंगा लहराएगा और हर नागरिक अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहेगा, तभी हम विकसित भारत के सपने को साकार कर सकेंगे।

 उन्होंने समस्त नगरवासियों से आह्वान किया कि वे देश सेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

       इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, पार्षद सीता तोंडेकर, कल्पना सूर्यवंशी, चंद्रशेखर बेलदार, नीरज चंद्राकर, पीयूष साहू, राहुल आवड़े,धनेन्द्र चंद्राकर, विधायक प्रतिनिधि हफीज कुरैशी, पूर्व पार्षद मनीष शर्मा, रिंकू चंद्राकर, टोमन कागजी, एल्डरमैन मोहन साहू, पूर्व पार्षद राजू साहू, राजेंद्र चंद्राकर,मुख्य नगर पालिका अधिकारी सौरभ शर्मा,उप अभियंता हेमंत पिस्दा, दुर्गेश कुंजेकार,सिताराम तेलक, नौशाद बक्श, जितेन्द्र मोहंती, ललीत साहू, नीतू प्रधान सहित बड़ी संख्या में स्वच्छता दीदियां उपस्थित थीं।


अन्य पोस्ट