महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,14अगस्त। गुरुवार को भाजपा शहर मंडल द्वारा नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने शामिल होकर अपनी सहभागिता निभाई। विधायक सहित अन्य नेतागण, पदाधिकारी और कार्यकर्ता सहित आमजन ने भी देशभक्ति के नारे लगाए।
उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपने-अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा हमें उन लाखों अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, जिला महामंत्री थान सिंह दीवान, जिला मंत्री मनीष बंसल, मोनिका साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा नेतागण रमेश साहू, स्मिता चंद्राकर, मुन्ना साहू, एम आर विश्वनाथन, अग्रज शर्मा, मीना वर्मा, उत्तरा प्रहरे, ेभाऊराम साहू, विष्णु चंद्राकर, हनीश बग्गा, मनीष शर्मा, राजेन्द्र चंद्राकर, पवन साहू, शुभ्रा शर्मा, लक्ष्मी साहू, मधु यादव आदि उपस्थित थे।