महासमुन्द
हरेली धूमधाम से मनी
13-Aug-2026 8:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पिथौरा, 13 अगस्त। पिथौरा में हरेली पर्व धूमधाम से मनाई गयी। कल सुबह से ही त्यौहार के अवसर पर पूजा पाठ कर परम्परा के अनुसार पार्षद मन्नू लाल ठाकुर ने गेड़ी चढक़र नगर भ्रमण किया।
हरेली पर्व क्षेत्र के साथ नगर मं भी धूमधाम से मनाया गया। कल बुधवार को ग्रामीणो ने अपने अपने घरों में कृषि यंत्रों की पूरी श्रद्धा भाव से पूजा की गयी इसके बाद शीतला मंदिर में गाय मवेशियों के लिए लोंदी बनाकर पूजा अर्चना के पश्चात गेड़ी की पूजा की गयी।
अब गेड़ी पर्व पोला तक मनाया जाता है। पार्षद द्वारा गेड़ी का प्रदर्शन करते हुए पूरा नगर भ्रमण किया। गेड़ी में दो राष्ट्रीय ध्वज आकर्षण का केंद्र रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे