महासमुन्द

छात्राओं को मिली साइकिल
13-Aug-2026 8:04 PM
छात्राओं को मिली साइकिल

महासमुंद, 13 अगस्त। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा मंगलवार को दो अलग-अलग स्कूलों में नि:शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हनी एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा में छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल वितरण किया गया।  इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल योजना बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोडऩे की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रभावी पहल है। इस योजना के माध्यम से बालिकाओं को विद्यालय आने.जाने में सुविधा मिलती है और उनकी शिक्षा निरंतर जारी रखने के लिए प्रोत्साहन प्राप्त होता है। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राहुल चंद्राकर, भाजपा नेता संदीप घोष, गोविंद ठाकुर, रविकांत चंद्राकर, प्रेम साहू, अभिषेक पांडे, बम्हनी सरपंच रूपा ध्रुव आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट