महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,11अगस्त। पीएमश्री सेजेस तुमगांव विद्यालय में छात्र परिषद का गठन किया गया। इेस अवसर पर अंग्रेजी माध्यम तथा हिंदी माध्यम के छात्रों को अलग-अलग पद सौंपे गए। अंग्रेजी माध्यम का हेड बॉय आकाश ढीढी, हेड गर्ल रुपाली सिन्हा, क्लीनलिनेस हेड त्रिवेणी साहू, वाइस क्लीनलिनेस लक्ष्य दीवान, डिसिप्लिनरी हेड भुवनलाल देवांगन, वाइस डिसिप्लिनरी हेड भारती साहू, स्पोट्र्स हेड प्रणव शर्मा, वाइस स्पोट्र्स हेड मोसिन भाटी, कल्चरल हेड दिलेश्वरी निषाद, वाइस कल्चरल हेड गुलशन चंद्राकर शामिल हैं।
इसी तरह हिंदी माध्यम में छात्र अध्यक्ष मेशकांत सेन, उपाध्यक्ष पूर्णिमा जलछत्री, सचिव दिव्या साहू, सहसचिव रिया ध्रुव, डिसिप्लिनरी हेड प्रेमलाल साहू, स्पोट्र्स हेड मीनाक्षी,कल्चरल हेड आरती,क्लीनलिनेस हेड तुलिका साहू,इको क्लब हेड महिमा देवांगन, साहित्यिक प्रभारी तुलिका साहू शामिल हैं।
समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य के आर साहू ने कहा कि पद केवल सम्मान या दिखावे के लिए नहीं हैं। बल्कि जिम्मेदारी,अनुशासन और नेतृत्व का प्रतीक हैं। प्रत्येक पद की अपनी गरिमा है। चयनित सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय की छवि, अनुशासन और विकास के लिए निरंतर कार्य करना होगा। आप सभी को याद रखना चाहिए कि पद मिलना आसान है, लेकिन पद की गरिमा बनाए रखना कठिन होता है।
कहा कि अपने व्यवहार,ईमानदारी,समयबद्धता और सहयोग की भावना से आप न केवल अपने सहपाठियों बल्कि पूरे विद्यालय का मार्गदर्शन करें। स्वच्छता, अनुशासन, खेल और संस्कृति के क्षेत्र में आप जो उदाहरण प्रस्तुत करेंगे, वही आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगा। प्राचार्य के उद्बोधन के बाद नवनिर्वाचित छात्र पदधारियों ने शपथ ली और विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक.कर्मचारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।