महासमुन्द

जुआ खेलते चार पकड़ाए
11-Aug-2026 2:54 PM
जुआ खेलते  चार पकड़ाए

महासमुंद,11अगस्त। कोतवाली थाना महासमुंद पुलिस ने ग्राम भलेसर स्थित शीतला मंदिर के पास काट.पत्ती जुआ खेल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी, दो मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन, 52 पत्ती ताश और अन्य सामान सहित कुल 47 हजार 400 रुपए की संपत्ति जब्त की है। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 9 अगस्त की शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम भलेसर में कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों को साथ लेकर शीतला मंदिर के पास घेराबंदी की और मौके पर चार लोगों को काट.पत्ती जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ लिया।  पूछताछ में आरोपियों की पहचान ग्राम भलेसर निवासी उदय सिन्हा 32, देवनारायण सिन्हा 40, कमलेश सिन्हा 31 तथा दुष्यंत सिन्हा 50वर्ष के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपियों से कुल 1 हजार 400 नकद, दो मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन, 52 पत्ती ताश और एक नीले रंग का रूमाल बरामद किया गया।


अन्य पोस्ट