महासमुन्द

प्राथमिक शाला भलेसर में मना विश्व आदिवासी दिवस
09-Aug-2026 7:54 PM
प्राथमिक शाला भलेसर में मना विश्व आदिवासी दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 9 अगस्त। शासकीय प्राथमिक शाला भलेसर में विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं उन्हें अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोडऩे के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद बच्चों के बीच चित्रकला,रंगोली प्रतियोगिता आहुत हुई। बच्चों ने आदिवासी संस्कृति, वेशभूषा, लोक जीवन और प्रकृति संरक्षण पर आधारित बेहद सुंदर चित्र बनाए। पारंपरिक आदिवासी लोकनृत्य और लोकगीतों की प्रस्तुतियां दी।

कार्यक्रम में प्रधान पाठक अक्की रेड्डी चंद्रशेखर डोरा ने बच्चों को विश्व आदिवासी दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। इस आयोजन में विद्यालय की शिक्षिका दुर्गा यादव,मंजू लता साहू एवं विद्यालय के समस्त छात्र.छात्राएं तथा स्थानीय अभिभावक उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट