महासमुन्द

बिहान मिशन के संविदा पदों की मेरिट सूची निरस्त, परीक्षा स्थगित
08-Aug-2026 3:19 PM
बिहान मिशन के  संविदा पदों की मेरिट सूची निरस्त,  परीक्षा स्थगित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 8 अगस्त। जिला पंचायत महासमुंद द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के विभिन्न संविदा पदों क्षेत्रीय समन्वयक संविदा एवं लेखा सह एमआईएस सहायक संंविदा तथा नवीन पद विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक संविदा एवं क्षेत्रीय समन्वयक संविदा के पदों के लिए अंतिम पात्र-अपात्र सूची एवं मेरिट सूची जारी की गई थी।

 जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुपमा आनंद ने बताया कि उक्त जारी सूची में अंकीय गणना में लिपिकीय त्रुटि पाए जाने के कारण मेरिट सूची एवं अंतिम पात्र-अपात्र सूची को निरस्त किया गया है। साथ ही इन पदों के लिए प्रस्तावित परीक्षा को भी आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि संबंधित त्रुटियों का सुधार कर संशोधित मेरिट सूची एवं अंतिम पात्र-अपात्र सूची शीघ्र जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि भर्ती से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए जिले की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करें। 


अन्य पोस्ट