महासमुन्द

प्रभारी को हटाने की मांग, मिशन क्लीन सिटी की महिलाएं हड़ताल पर
08-Aug-2026 3:18 PM
प्रभारी को हटाने की मांग, मिशन क्लीन सिटी की महिलाएं हड़ताल पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 8 अगस्त। नगर पालिका परिषद में मिशन क्लीन सिटी के तहत डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने वाली महिला कर्मचारी, टिपर चालक ने प्रभारी नवशाद बक्श पर गंभीर आरोप लगाए। कर्मचारियों ने प्रभारी को पद से हटाने की मांग की। अधिकारियों को आवेदन सौंपा। प्रभारी को दूसरे स्थान पर भेजने की मांग करते हुए किसी नए कर्मचारी को जिम्मेदारी देने की गुहार लगाई।             मालूम हो कि महासमुंद नगर पालिका क्षेत्र में 117 डार टू डोर कचरा कलेक्शन कर्मचारी हैं। इन कर्मचारियों का आरोप है कि प्रभारी महिला कर्मचारियों से आए दिन अभद्र व्यवहार करते हैं। व्यक्तिगत कारण, स्वास्थ्य कारण से छुट्टी मांगने पर दुव्र्यवहार होता है। भाग जाओ कहकर अपमानित किया जाता है। काम के दौरान आने वाली समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता। काम से निकालने की धमकी दी जाती है। कर्मचारियों का कहना है कि मूल काम के अलावा भी काम कराया जाता है। 8 घंटे की जगह 10 से 12 घंटे तक ड्यूटी कराई जाती है। मना करने पर उस दिन मना करने पर उस दिन का वेतन काट लिया जाता है।  इन कर्मचारियों ने मानसिक,आर्थिक प्रताडऩा का आरोप लगाया है।

आवेदन सौंपने वालों में सफाई मित्र कार्तिक यादव, भोलानाथ तांडी, मोतीम पटेल, सतरूपा साहू, शमा बेगम, रंजीता चौहान, ममता ठाकुर, माधुरी साहू, हेमलता शर्मा, जमुना यादव शामिल रहे। प्रदर्शन के बाद महासमुंद डिप्टी कलेक्टर सृष्टि चन्द्राकर को ज्ञापन सौंपा गया। महिला सफाई कर्मचारियों ने कहा कि दिन भर में हमारी समस्या सुनने तक कोई नहीं पहुंचता।

धरनारत कर्मचारियों ने किसी अन्य कर्मचारी को प्रभारी नियुक्त करने की मांग की है। कर्मचारियों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई करेगा। जिससे मिशन क्लीन सिटी के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण मिल सके।


अन्य पोस्ट