महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,6अगस्त। महासमुंद जिले की सिंघोड़ा पुलिस ने लावारिस खड़ी एक कार से 52.990 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 26.48 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने गांजा परिवहन में प्रयुक्त बलेनो कार, 2 मोबाइल पुलिस भी जब्त किया है। इस बार तस्करों ने नई तकनीक अपनाते हुए कार की पिछली सीट और रूफ में बने गुप्त चेंबर में छिपाने की तकनक अपनाई थी।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के बाद एनएच-53 रेहटीखोल में नाकाबंदी की गई थी। सिंघोड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बलेनो कार में ओडि़शा की ओर से अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे हंै। उक्त सूचना पर एनएच 53 रोड रेहटीखोल पहुंच कर नाकाबंदी की। चेकिंग पाईंट से 100 मीटर पहले सूचक के बताये हुलिए पर एक बलेनो कार $खड़ी मिली।
कार को चेक करने पर कार में कोई भी व्यक्ति नहीं मिला। संदिग्ध स्थिति में खड़ी कार की तलाशी लेने पर कार के पीछे सीट एवं रूफ में चेंबर बना था जिसके अंदर 52.990 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ था। जिस पर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए बलेनो कार से 52.990 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 26 लाख,48 हजार 500 रुपए, गांजा परिवहन में प्रयुक्त कार कीमती 3 लाख रुपए, 2 मोबाइल कीमती 2500 रुपए बरामद हुआ। आरोपी वाहन चालक के विरुध्द ताना सिंघोडा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी समाचार लिखते गुरुवार दोपहर 12 बजे तक फरार है।