महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 4 अगस्त। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम झलप से गौमांस लेकर बसना जा रहे एक अपचारी आरोपी को स्थानीय पुलिस ने धर दबोचा हैं। युवक के कब्जे से 2 बोरो में भरा गौमांस जब्त कर सरगना की तलाश की जा रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस नें मांस तस्करी करते एक नाबालिग युवक को पकड़ा हैं। आरोपी के बयान के बाद पुलिस दो अन्य संदिग्ध ग्रामीणों को थाना लाकर पूछताछ कर रही हैं । जानकारी के अनुसार आरोपी पटेवा थाना क्षेत्र के झलप गांव से गौ मांस लेकर उसे बसना की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान पिथौरा पुलिस को सूचना मिली और उन्होंने घेराबंदी कर तस्करों को पकड़ लिया। बहरहाल पुलिस ने गौ मांस को जब्त कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ गौ वध निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।