महासमुन्द

हाई स्कूल प्रांगण में पौधरोपण के साथ हुआ 3 हजार पौधे रोपने के लक्ष्य का शुभारंभ
04-Aug-2026 3:14 PM
हाई स्कूल प्रांगण में पौधरोपण के साथ हुआ 3 हजार पौधे रोपने के लक्ष्य का शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,4अगस्त। स्वच्छ, सुंदर और हरित महासमुंद के निर्माण को लेकर नगर पालिका द्वारा चलाए जा रहे अभियान को नई गति मिली है। नगर में 3000 पौधे लगाने के संकल्प के साथ हाई स्कूल प्रांगण में सामूहिक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने छात्र.छात्राओं, शिक्षकों, पार्षदों एवं नगर पालिका के सभापतियों के साथ मिलकर पौधा रोपित कर की। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने और आने वाली पीढिय़ों के लिए बेहतर भविष्य देने का संदेश भी दिया गया।

नपाध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि केवल पौधारोपण ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को एक.एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प भी लेना होगा। उन्होंने कहा कि हरियाली ही जीवन का आधार है और यदि आज हम मिलकर शहर को हरा.भरा बनाते हैं तो आने वाले समय में महासमुंद प्रदेश का एक आदर्श हरित नगर बनेगा। उन्होंने स्कूल के बच्चों से भी अपील की कि वे पौधों को अपना मित्र मानकर उनकी देखभाल करें क्योंकि आज लगाया गया एक पौधा ही कल छाया, फल और स्वच्छ वायु देगा। कार्यक्रम में नगर पालिका के सभी सभापतियों एवं पार्षदों की उपस्थिति थी। स्कूल प्रबंधन की सक्रिय सहभागिता से छात्र.छात्राओं में भी प्रकृति के प्रति जुड़ाव देखने को मिला। शिक्षकों ने भी संकल्प लिया कि वे विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में निरंतर जागरूक करेंगे। इस अवसर पर सभापति ज्योति रिंकू चंद्राकर, पार्षद पीयूष साहू, पार्षद चंद्रशेखर बेलदार सहित डॉ.संध्या चंद्राकर प्राचार्य, वरिष्ठ व्याख्याता हेमंत डडसेना, हेमंत, मुरलीधर पटेल, लेखराम साहू, नरेंद्र सिंह, घनश्याम यदु, जेपी साहू, देवकुमार सोनवानी, त्रिवेणी साहू, सुधा शर्मा, भोजेश्वरी ठाकुर, तृप्ति ध्रुव, गरिमा भारद्वाज, सुलक्षणा तिवारी, दुर्गा डडसेना, भागोली राम साहू, जगन्नाथ साहू, मनोज साहू, भारती सोनी, पूर्णिमा साहू, अंजनी साहू, हीना कुरैशी एवं नगर पालिका के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट