महासमुन्द
रूद्राभिषेक-हवन पूजन में पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर हुए शामिल
04-Aug-2026 2:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,4 अगस्त। सावन मास के प्रथम सोमवार पर कल विशाल मेगा पार्ट परिसर में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा आयोजित रूद्राभिषेक एवं हवन पूजन में पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर ने सहभागिता की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए रुद्राभिषेक में उन्होंने भगवान शिव का अभिषेक कर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर भाजपा नेता संदीप दीवान, निरंजना शर्मा, सतपाल सिंह पाली, प्रकाश शर्मा, हनीश बग्गा, राजेंद्र चंद्राकर,प्रभा साहू, माखन पटेल, लक्ष्मी साहू,शरद मराठा, रामेश्वर पटवा, दिनेश रूपरेला, मिलिंद चंद्राकर, नईम खान सहित अन्य उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे