महासमुन्द

12वीं छत्तीसगढ़ राज्य पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में राहुल को 3 स्वर्ण
04-Aug-2026 2:42 PM
12वीं छत्तीसगढ़ राज्य पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में राहुल को 3 स्वर्ण

महासमुंद,4 अगस्त। धमतरी में आयोजित 12वीं छत्तीसगढ़ राज्य पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में बसना के युवा खिलाड़ी राहुल जयनारायण अग्रवाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 120 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में कुल 455 किलो ग्राम वजन उठाकर 3 स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। 31 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक जीतने पर उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर खेल प्रेमियों एवं नगरवासियों सहित अंचल वासियों में हर्ष व्याप्त है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों ने अपनी ताकत और तकनीक का शानदार प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबलों के बीच राहुल अग्रवाल ने आत्मविश्वास और उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर अपने वर्ग में प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ते हुए तीनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल किए। उनके प्रदर्शन ने साबित कर दिया कि निरंतर अभ्यास,अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

राहुल ने प्रतियोगिता में कुल 455 किलोग्राम वजन उठाकर अपनी फिटनेस और राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयारी का परिचय दिया। राज्य स्तर की इस सफलता के बाद अब उनसे प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रतियोगिता में राहुल ने तकनीकी अधिकारी की जिम्मेदारी भी निभाई। उन्हें राज्य पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में रेफरी के रूप में भी नियुक्त किया गया था। प्रतियोगिता के संचालन में योगदान देने पर समिति ने उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। एक ही प्रतियोगिता में खिलाड़ी और रेफरी दोनों भूमिकाओं का निर्वहन कर उन्होंने एक नया संदेश खेल प्रेमियों को दिया।

 

राहुल की इस उपलब्धि पर उनके परिजनों, मित्रों,े खेल प्रशिक्षकों तथा नगर के खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता जाहिर की है।


अन्य पोस्ट