महासमुन्द

शराब संग एक बंदी
03-Aug-2026 3:33 PM
शराब संग एक बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 महासमुंद,3अगस्त। जिले के ग्राम जोगीदादर चौकी भंवरपुर पुलिस ने छापामार कर खेत में अवैध शराब बेचते एक व्यक्ति को े गिरफ्तार कर उससे 15 लीटर महुआ शराब क ीमत 3000 रुपए बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बीते एक अगस्त को मुखबिर की सूचना पर ग्राम जोगीदादर के हरीशचंद्र चौहान को खेत के पास पहुंचकर घेराबंदी कर पकड़ा गया। मौके पर हरीशचंद्र चौहान  उम्र 40 वर्ष साकिन जोगीदादर उपस्थित मिला।

तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 15 लीटर  हाथ भ_ी महुआ बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।


अन्य पोस्ट