महासमुन्द

पुलिस ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक
03-Aug-2026 3:03 PM
पुलिस ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,3 अगस्त। तरह-तरह के अपराधों के प्रति आम जनों को जागरूक करने की मुहिम नवा बिहान अभियान के तहत पुलिस ने स्कूली बच्चों को वाहन न देने की अपील करते हुए बड़ों को हेलमेट-सीट बेल्ट की समझाइश देते हुए नियम मानकर रोल मॉडल बनने की अपील की है।

इस कार्यक्रम के तहत जिला पुलिस टीम सार्वजनिक जगहों जैसे हाट  बाजार, स्कूल-कॉलेज, बस स्टैंड, बैंकों, चौराहों और गली-मोहल्लों में सीधे लोगों के बीच पहुंच रही है। वहां नागरिकों को साइबर अपराधों से बचने, सोशल मीडिया को सुरक्षित रखने,ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधान रहने और आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने की जानकारी दी जा रही है। ग्राम भंवरपुर,तेन्दूकोना, भुरकोनी चौकी बुन्देली,छुईपाली,हाई स्कूल पैकिन, सरस्वती शिशु मंदिर बटकी, बावनकेरा व स्वामी आत्मानंद स्कूल पटेवा,टुहलू, खल्लारी, किशनपुर में जागरूकता कार्यक्रम चलाया।


अन्य पोस्ट