महासमुन्द
महासमुंद, 1 अगस्त। तुमगांव में आयोजित जिला स्तरीय शालेय रग्बी प्रतियोगिता में महासमुंद जिले के खिलाडिय़ों ने शानदार खेल दिखाया। 29 जुलाई को हुई प्रतियोगिता में महासमुंद, बसना, बागबाहरा विकासखंड के खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर व्यायाम शिक्षक डॉ. सुनील भोई, इंद्राणी भास्कर, डोलेश होता, अंजनी साहु, अंजू प्रजापति मौजूद रहे। सभी वर्गों में महासमुंद की टीम विजेता रही। 14 वर्ष बालिका वर्ग में महासमुंद प्रथम रहा। बागबाहरा को दूसरा स्थान मिला। बसना तीसरे स्थान पर रहा। समापन पर जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने खिलाडिय़ों से मुलाकात की। इस जिला स्तरीय शालेय रग्बी प्रतियोगिता का आयोजन तुमगांव में किया गया था जिसमें महासमुंद के खिलाडिय़ों ने सभी वर्ग की प्रतियोगिता में जीत दर्ज की। इस प्रतियोगिता के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों का चयन संभाग स्तरीय शालेय रग्बी प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
इस दौरान 14 वर्ष वर्ग में सेजेस कुलांव, भोरिंग, तुसदा, भंवरपुर, छपोराडीह एवं मुरेना के खिलाडिय़ों का चयन हुआ। 17 एवं 19 वर्षा वर्ग में पब्लिक स्कूल तुमगांव, सेजेस हिंदी महासमुंद, सेजेस तुमगांव, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुसादा, न्यू होली फेथ स्कूल महासमुंद, बेलसोंडा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरिंग, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छपोराडीह के प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों का चयन किया गया है।