महासमुन्द
महासमुन्द, 1 अगस्त। जिला पंचायत सभागार में दो अगस्त को बीज निगम व कृषि विभाग के अभिनव पहल से क्षेत्र के किसानों को कम लागत में अधिक लाभ देने वाली और पोषक तत्वों से भरपूर ‘श्रीअन्न’ (बाजरा, ज्वार, रागी, कोदो, कुटकी आदि) की खेती के प्रति जागरूक करने के लिए एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. खादर वली जी मिलेट्स मैन ऑफ द इंडिया, साथ में छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम अध्यक्ष चंद्रहास चन्द्राकर, छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी उपस्थित रहेंगे। कार्यशाला के प्रमुख आकर्षण श्रीअन्न की अधिक उपज देने वाली किस्मों और कम पानी में बेहतर पैदावार की जानकारी दी जाअगी।
मिलेट्स की खेती पर मिलने वाली सब्सिडी और प्रोत्साहन योजनाओं का विवरण दिया जाएगा। श्रीअन्न से विभिन्न उत्पाद बनाकर अपनी आय बढ़ाने के तरीके बताए जाएंगे। कृषि वैज्ञानिकों से सीधे सवाल-जवाब और समस्याओं का समाधान होगा।
आयोजकों द्वारा क्षेत्र के सभी किसान भाइयों एवं बहनों से अपील की जाती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यशाला में भाग लेकर श्रीअन्न की खेती से जुड़ी बारीकियों को समझें और इसका लाभ उठाएं। कार्यशाला में प्रतिभागिता पूर्णत: नि:शुल्क है।