महासमुन्द

14 साल से आवास की आस में था, अब बारिश में कच्चा मकान भी ढह गया
31-Jul-2026 3:37 PM
14 साल से आवास की आस में था, अब बारिश में कच्चा मकान भी ढह गया

महासमुंद,31जुलाई। महासमुंद जिले के ग्राम कोसरंगी निवासी मनोज साहू का कच्चा मिट्टी का मकान हाल ही में हुई लगातार बारिश के कारण ढह गया. जिससे उनका परिवार संकट में आ गया है। जानकारी के अनुसार महासमुंद मुख्यालय से लगभग 7 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम कोसरंगी में रहने वाले मनोज साहू पिछले करीब 14 वर्षों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान पाने के लिए प्रयासरत हैं। उनका कहना है कि वे योजना के लिए पात्र हैं और कई बार ग्राम पंचायत जनपद पंचायत तथा जिला पंचायत के अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रख चुके हैं।

 लेकिन अब तक उन्हें आवास की स्वीकृति नहीं मिल सकी है।

मनोज साहू ने बताया कि उन्होंने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सीईओ सहित संबंधित अधिकारियों को कई बार आवेदन और शिकायतें दी हैं। इसके बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। लगातार हो रही बारिश के बीच उनका कच्चा मकान पूरी तरह धराशायी हो गया। जिससे परिवार के सामने रहने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।

मनोज साहू ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी स्थिति को देखते हुए तत्काल सहायता प्रदान की जाए तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें शीघ्र पक्का मकान स्वीकृत किया जाए।


अन्य पोस्ट