महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 31 जुलाई। सप्ताह भर से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते जिला मुख्यालय सहित अन्य ब्लॉकों के खेत खलिहान तथा नदी-नाले उफ ान पर है। महासमुंद जिले में अब तक 720.6 एमएम बारिश जिले में हो चुकी है। महानदी में जल स्तर बढऩे के बाद इसके आसपास ढाई दर्जन ग्रामों को अलर्ट किया गया है।
गुरुवार को महासमुंद के सितली नाला, गढ़सिवनी तथा खेमड़ा में बाढ़ में फंसे तीन लोगों को प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू कर निकाला है। जबकि महानदी में तीन लोगों के फंसे होने की सूचना शाम को मिली और देर रात उन्हें भी रेस्क्यू कर निकाला गया।
विभागीय जानकारी अनुसार सोंढूर डेम से 5 हजार क्यूसेक पानी छोडऩे के बाद महानदी का जल स्तर एकाएक बढ़ गया है। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने महानदी किनारे बसे गांवों में सतर्कता बढ़ा दी है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
इसी बीच बुधवार को जिला प्रशासन की बाढ़ राहत टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर सफल रेस्क्यू अभियान चलाकर तीन लोगों की जान बचाई। पहली घटना बम्हनी के सितली नाला क्षेत्र की है, जहां गांव के समीप दो श्रमिक बाढ़ में फंस गए थे। सूचना मिलने पर 15वीं वाहिनी एसडीआरएफ की टीम नाव और सुरक्षा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची तथा संतोष साहू और दुकलू निषाद को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों श्रमिक गरियाबंद जिले के निवासी हैं और महासमुंद जिले में काम करने आए थे।
दूसरी घटना ग्राम गढ़सिवनी क्षेत्र की है। यहां रायपुर निवासी 41 वर्षीय एक व्यक्ति टायर भंडार गोदाम के पंप हाउस में रात के समय ठहरा हुआ था। सुबह अचानक महानदी का जलस्तर बढऩे से चारों ओर पानी भर गया और वह अंदर ही फंस गया। सूचना मिलते ही बचाव दल ने नाव की सहायता से पहुंचकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
इसी तरह कल सुबह 3 पालिका कर्मी पींचू मानिकपुरी, खोजेन्द्र साहू तथा गिरधारी साहू इंटकवेल में ड्यूटी कर रहे थे। लेकिन इसी दौरान सोंदूर जलाशय का पानी छोड़ा गया। जलस्तर बढऩे से इंटकवेल में ही 3 कर्मी फंसे रहे। सूचना मिलने पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने रात को उन्हें निकाला। महानदी का जलस्तर बढऩे से इंटेकवेल में रात्रि पाली के तीन कर्मचारी अब सुरक्षित हैं। महानदी में जलस्तर बढऩे के कारण नगर पालिका परिषद महासमुंद के इंटेकवेल में रात्रि पाली में कार्यरत तीन कर्मचारी एहतियातन इंटेकवेल परिसर में ही रुके हुए थे। तीनों कर्मचारियों के लिए भोजन,पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई।
घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने जल प्रभारी दुर्गेश कुंजेकार एवं संबंधित अधिकारियों को इंटेकवेल पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करने का निर्देश देते हुए कर्मचारियों की सुरक्षा एवं पेयजल आपूर्ति व्यवस्था करने कहा।
कहा जा रहा है कि महानदी का जलस्तर सामान्य होते ही उन्हें सुरक्षित वापस लाया गया है। नगर पालिका प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है तथा शहर की पेयजल व्यवस्था को निर्बाध बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पालिका अध्यक्ष ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफ वाहों पर ध्यान न दें तथा प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।
इस बारिश का असर जिले के यातायात नेटवर्क पर भी पड़ा है। लगातार जलभराव और तेज बहाव के कारण खेमड़ा पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे आसपास के कई गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ हेै। पुल के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन अमला लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी पुल,पुलिया या रपटे के ऊपर पानी होने पर उसे पार करने का प्रयास न करें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
बसना क्षेत्र स्थित ग्राम बरोली से चोरभ_ी के बीच सडक़ पर निर्मित छोटी पुलिया अब सैकड़ों किसानों की आजीविका पर भारी पड़ रही है। वर्षों पहले भगतदेवरी से तोरेसिंहा सडक़ निर्माण के दौरान प्राकृतिक जल निकासी की अनदेखी कर बनाई गई यह पुलिया हर बरसात में क्षेत्र के किसानों के लिए अभिशाप साबित हो रही है। लगातार बारिश के बाद एक बार फिर चार से पांच गांवों का पानी इस स्थान पर आकर रुक गया है। जिससे सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो गई है। खेतों में दूर-दूर तक फैला पानी किसी विशाल जलाशय जैसा दृश्य प्रस्तुत कर रहा है। लंबे समय से पानी नहीं निकल पाने के कारण धान की फसल पूरी तरह संकट में आ गई है और किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार भगतदेवरी सलडीह,तोषगांव,तोरेसिंहा मार्ग पर ग्राम बरोली के समीप जिस नाले से आसपास के गांवों का अतिरिक्त वर्षा जल निकलता है, वहां जल प्रवाह की वास्तविक क्षमता का आंकलन किए बिना छोटी पुलिया का निर्माण कर दिया गया। परिणामस्वरूप बरसात में पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो जाती है। पानी का दबाव लगातार बढऩे से खेतों में कई दिनों तक जलभराव बना रहता है और पूरा क्षेत्र बांध जैसी स्थिति में तब्दील हो जाता है। किसानों का कहना है कि यह समस्या एक.दो वर्ष की नहींए बल्कि हर वर्ष दोहराई जाती है।
इस क्षेत्र में हर साल खरीफ सीजन की शुरुआत में जब धान की बुवाई होती है, तब लगातार जलभराव के कारण अंकुरित धान बीज एवं पौधे सड़ जाते हैं और किसानों को दोबारा बुवाई करनी पड़ती है। इससे बीज,खाद,मजदूरी और अन्य कृषि कार्यों पर दोबारा खर्च करना पड़ता है। वहीं मौसम के अंत में जब धान पककर तैयार होता है, तब तेज बारिश और लंबे समय तक खेतों में भरे पानी के कारण फसल गिर जाती है। कई स्थानों पर धान के दाने खेत में ही अंकुरित हो जाते हैं, जिससे किसानों की महीनों की मेहनत और लाखों रुपये की लागत बर्बाद हो जाती है।
