महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 जुलाई। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर भाजपा द्वारा भाईचारा समरसता संकल्प अभियान लाया जाएगा। इस संबंध में महासमुंद में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा कि इस पर्व संत रविदास प्रकटोत्सव को सामाजिक समरसता के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने इस अभियान की विस्तृत जानकारी दी। बताया कि यह अभियान आज 29 जुलाई 2026 से शुरू होकर 20 फरवरी 2027 तक लगातार राष्ट्रीय,प्रदेश, जिला, मंडल और ग्राम स्तर पर चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज के समता, सामाजिक न्याय, सेवा, सद्भाव और सामाजिक समरसता के संदेश को केन्द्र सरकार जन-जन तक पहुंचाना और विकसित चाहती है। इसका मकसद भारत के निर्माण में समाज के हर वर्ग की रक्षा करना है। अभियान के तहत आज 29 जुलाई को समरसता दीप महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा कलश वंदन अभियान, संत संपर्क अभियान, समरसता यात्रा और संपर्क धा अभियान सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन आयोजनों के माध्यम से संत गुरु रविदास महाराज के जीवन दर्शन एवं सामाजिक समरसता के संदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू ने समाज के सभी गुरुओं, संत के महात्माओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं,युवाओं, महिलाओं और दार्शनिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल कार्यक्रम की श्रृंखला नहीं बल्कि सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और विकसित भारत के संकल्प को व्यापक जन आंदोलन बनाना है। वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष येतराम साहू, बीज विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, कार्यक्रम के प्रदेश सहसंयोजक शंकर अग्रवाल, राहुल चंद्राकर, थान सिंह दीवान और कार्यकर्ता शामिल रहे।