महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 जुलाई। प्रशासकीय लेत-लतीफ ी और मैदानी सत्यापन में हो रही देरी के कारण जिले में आय, जाति व निवास के कारण छात्रों और युवाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिले भर के विभिन्न तहसील, उपतहसील और जनपद पंचायत कार्यालयों में कुल 9 हजार 236 आवेदन करीब डेढ़-दो साल से लंबित पड़े हुए हैं। इतना ही नहीं, समय पर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने या तकनीकी कमियों के चलते 18 हजार 22 आवेदनों को निरस्त कर दिया गया है।
प्रमाण पत्र समय पर न मिलने से स्कूली छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति और स्कूल कालेज दाखिले में परेशानी हो रही है। नियमानुसार देखें तो आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र के लिए करीब 15 दिन का समय लगता है। सभी दस्तावेज सही हो तो वे सप्ताह भर में ही बनकर तैयार हो जाते हैं। लेकिन तहसील कार्यालय के सेवा सेतु से मिली जानकारी के मुताबिक इन आवेदनों में से सबसे अधिक दिक्कतें एससी और एसटी वर्ग के लोगों के लिंग मिलान में हो रही है। क्योंकि नियमानुसार उन्हें पांच पीढ़ी के दस्तावेज जुटाना पड़ रहा है। अधिकांश लोग जानकारी के अभाव में अपूर्ण दस्तावेज जमा कर देते है इससे उन्हें दफ्तरों का चक्कर काटना पड़ता है। इन दस्तावेज में उन्हें जमीन, शिक्षा के कम से कम 15 साल के दस्तावेज जरूरी होते है। इस मामले में महासमुंद तहसीलदार जुगलकिशोर पटेल ने मीडिया को बताया कि आवेदनों के निराकरण की व्यवस्था बनाई जा रही है। कॉलेज दाखिले और छात्रवृत्ति के लिए स्थायी निवास और जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।
तहसीलदार जुगल किशोर पटेल ने कहा कि आवेदनों के निराकरण में समय लगता है। मैदानी अमले को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि केवल आंशिक दस्तावेजों की कमी के कारण आवेदनों को सीधे निरस्त न करें, बल्कि आवेदकों से संपर्क कर दस्तावेज मंगाएं। जल्द ही शिविर लगाकर सभी लंबित प्रकरणों को समय-सीमा में निपटाया जाएगा।
सेवा सेतु से मिले रिपोर्ट के आंकड़ों के मुताबिक प्रमाण पत्रों के निष्पादन में पिथौरा तहसील क्षेत्र सबसे पीछे है। तहसील पिथौरा में कुल 24 हजार 181 आवेदनों में से 1हजार 258 आवेदन लंबित हैं। जबकि 3हजार 984 आवेदन निरस्त किए गए हैं। तहसील बसना में 14 हजार 266 कुल आवेदनों में से 963 लंबित हैं और 1 हजार 323 निरस्त हए हैं। इसी तरह तहसील सरायपाली में 20 हजार 610 आवेदनों में से 797 लंबित हैं और 2हजार 249 आवेदन निरस्त किए जा चुके हैं। वहीं तहसील महासमुंद में 23 हजार 555 आवेदनों में 733 लंबित हैं और 2 हजार 557 आवेदन निस्त हुए हैं। तहसील कोमाखान में कुल 1 हजार 4792 आवेदनों में से 721 लंबित हैं और 1858 आवेदन निरस्त हुए हैं। बागबाहरा में कुल मिले 17 हजार 820 आवेदनों में से 653 आवेदन लंबित पड़े हैं और 1702 निस्त हुए हंै। जनपद पंचायतों की स्थिति की बात करें तो जनपद पंचायत सरायपाली में ं 874, महासमुंद में 521 और पिथौरा में 449 आवेदन पेंडिंग पड़े हैं।
जाति प्रमाण पत्र के आवेदनों में पेंडेंसी और रिजेक्शन का मुख्य कारण वर्ष 1950 का मिसल रिकॉर्ड वंशावली प्रस्तुत करना है। ग्रामीण व आदिवासी अंचल के लोगों का कहना है कि 5-5 पीढिय़ों पुराना रिकॉर्ड निकालना किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। रिकॉर्ड रूम में पुराने दस्तावेजों के जर्जर होने या गायब होने के कारण पटवारी जांच रिपोर्ट नहीं लग पाती,ंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंं जिससे अंतत: आवेदन निरस्त कर दिए जाते हैं।