महासमुन्द

4 लाख की आर्थिक सहायता मंजूर
29-Jul-2026 1:49 PM
4 लाख की आर्थिक सहायता मंजूर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 29 जुलाई। कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर मृतक के निकटतम वारिसान के लिए चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

इनमें सर्पदंश से मृत्यु होने पर बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम देवरी की मृतिका रूखमणी निषाद के पिता श्री प्रेमलाल निषाद  के लिए चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।


अन्य पोस्ट