महासमुन्द
महासमुंद में अब तक 565.0 मिमी औसत वर्षा, सर्वाधिक सरायपाली तहसील में
28-Jul-2026 2:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 28 जुलाई। महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून से अब तक 565.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक औसत वर्षा सरायपाली तहसील में 775.4 मिलीमीटर दर्ज की गई। वहीं अन्य तहसीलों में जिसमें पिथौरा में 712.8 मिलीमीटर, बसना में 632.8 मिलीमीटर, महासमुंद में 459.7 मिलीमीटर, बागबाहरा में 423.9 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 385.5 मिलीमीटर कोमाखान तहसील में दर्ज की गई। आज 27 जुलाई को 37.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में पिथौरा तहसील में 66.7 मिलीमीटर, सरायपाली में 62.3 मिलीमीटर, बसना में 48.5 मिलीमीटर, कोमाखान में 24.0 मिलीमीटर, बागबाहरा तहसील में 15.3 मिलीमीटर एवं महासमुंद तहसील में 7.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे