महासमुन्द
लाफिनखुर्द में विधायक ने सुनी मन की बात, भाजपा नेता रहे मौजूद
27-Jul-2026 3:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 27 जुलाई। रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 136वें एपिसोड का प्रसारण हुआ। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने ग्राम लाफिनखुर्द में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष वीरेंद्र ध्रुव के निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड को सुना।
इस अवसर पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिग्विजय साहू, जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, मंडल महामंत्री साजन यादव, पूर्व महामंत्री नामदेव साहू, ग्रामीण महिला मोर्चा अध्यक्ष चुनेश्वरी साहू, जनपद सदस्य संतोष साहू, भाजयुमो शहर मंडल अध्यक्ष राकेश सचदेवा, बूथ अध्यक्ष प्रेमनाथ ध्रुव, लोकनाथ साहू, ग्रामीण मोर्चा उपाध्यक्ष राजू साहू सहित अन्य नेतागण, पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे