महासमुन्द
महासमुंद, 26 जुलाई। जनपद पंचायत महासमुंद की उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर द्वारा क्षेत्र के किसानों एवं आम नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही पानी निकासी की समस्या को गंभीरता से उठाते हुए संबंधित विभाग को पत्र लिखकर शीघ्र समाधान की मांग की गई थी। उनके लगातार प्रयास, जनहित के प्रति प्रतिबद्धता एवं नियमित अनुश्रवण का सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगा है।
पत्र प्राप्त होने के पश्चात संबंधित विभाग के अधिकारियों ने तत्काल स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसानों, स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर मौके की वास्तविक स्थिति का अवलोकन किया गया। विभागीय अधिकारियों ने पाया कि ओवरब्रिज निर्माण कार्य के दौरान पानी निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तकनीकी कार्य किया जाना अत्यंत आवश्यक है।
स्थल निरीक्षण के उपरांत अधिकारियों ने संबंधित ठेकेदार को 12 एमएम का पोल लगाने सहित आवश्यक तकनीकी मानकों के अनुरूप कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो सके और किसानों की कृषि भूमि तथा आमजन को होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।