महासमुन्द

पूर्व सीएम के सोशल मीडिया पोस्ट की भाजपा नेता अलका चंद्राकर ने की निंदा
25-Jul-2026 2:54 PM
पूर्व सीएम के सोशल मीडिया पोस्ट की भाजपा नेता अलका चंद्राकर ने की निंदा

बागबाहरा, 25 जुलाई। इस्पात मंत्रालय (भारत सरकार) की स्वतंत्र निदेशक एवं भारतीय जनता पार्टी पंचायत प्रकोष्ठ की प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष अलका चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सोशल मीडिया पर दिए गए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अलका चंद्राकर ने पूर्व मुख्यमंत्री के इस वक्तव्य को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत बताते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन पर इस प्रकार की बयानबाजी उचित नहीं है। अलका चंद्राकर ने कहा- पूर्व मुख्यमंत्री का पुलिस अधिकारियों के प्रति ऐसा वक्तव्य डराने का प्रयास है। प्रदेश में वर्तमान में कानून और सुशासन का शासन है।

जब भी पुलिस निष्पक्ष रूप से कार्रवाई करती है, तो उस पर अनर्गल आरोप लगाए जाते हैं। कांग्रेस शासनकाल की कार्यप्रणाली के बाद अब जनता ने उन्हें विपक्ष में बैठाया है, इसलिए उन्हें अपनी हार का आत्मचिंतन करना चाहिए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार और पुलिस बल निष्पक्षता से अपना कार्य कर रहे हैं और किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा।


अन्य पोस्ट