महासमुन्द
शीतला मंदिर में माता पहुंचनी 27 को
25-Jul-2026 2:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,25 जुलाई। मां शीतला मंदिर में इस वर्ष माता पहुंचनी का आयोजन 27 जुलाई को किया जाएगा। मां महामाया मंदिर समिति के सदस्य पार्षद भाऊराम साहू ने बताया कि माता पहुंचनी पूरे विधि.विधान और धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न होगी। माता पहुंचनी के अवसर पर नगर के श्रद्धालु बड़ी संख्या में एकत्रित होकर मां शीतला की पूजा.अर्चना करेंगे और क्षेत्र की सुख.समृद्धि, शांति तथा आरोग्य की कामना करेंगे। श्री साहू ने बताया कि वर्तमान में मां शीतला के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए मंदिर को आधुनिक सुविधाओं के साथ दिव्य और आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है। जिससे आने वाले समय में यह स्थान धार्मिक आस्था के बड़े केंद्र के रूप में उभरेगा व नगर की पहचान भी बनेगा। मंदिर निर्माण में लगभग 70 से 80 लाख रुपए खर्च आने का अनुमान है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे