महासमुन्द

कार के गुप्त चेंबर में छिपा गांजा तस्करी, अंतरराज्यीय आरोपी बंदी
25-Jul-2026 2:50 PM
कार के गुप्त चेंबर में छिपा गांजा  तस्करी, अंतरराज्यीय आरोपी बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,25 जुलाई। कार के सीक्रेट चेंबर में छिपाकर 37.940 किलो गांजा तस्करी करते बिहार के एक अंतरराज्यीय  आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत 18 लाख, 97 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपी की योजना मदन रामपुर ओडिशा से गांजा खरीदकर रायपुर में खपाने की थी।

सिंघोड़ा पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार अवैघ मादक पदार्थ गांजा लेकर ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही है।  उक्त सूचना पर एनएच 53 रोड रेहटीखोल में नाकाबंदी की गई। कुछ समय बाद मुखबिर से मिवली सूचना से मेल खाती एक कार आई, जिसे रोककर चालक का नाम पता पूछा गया। उसने अपना नाम श्रवण यादव बिहार बताया।  कार की तलाशी लेने पर पीछे डिक्की में अलग से चेंबर बना हुआ था। जिसे खोलने पर चेम्बर के अंदर 18 पैकेट में 37. 940 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद गांजे की कीमत 18 लाख, 97 हजार रुपए, गांजा परिवहन में प्रयुक्त कार कीमती 6 लाख रुपए, 1  मोबाइल कीमती 5 हजार रुपए कुल 25.02 लाख रुपए की संपत्ति जब्त कर आरोपी को धारा 20 बी के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।


अन्य पोस्ट