महासमुन्द

बच्चों को शिक्षण सामान बांटे
24-Jul-2026 3:39 PM
बच्चों को शिक्षण सामान बांटे

महासमुंद, 24 जुलाई। महासमुंद स्थित श्रीराम पाठशाला में सोहम हॉस्पिटल महासमुंद और आस्था वेलफेयर संस्था के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के जरूरतमंद एवं मेधावी विद्यार्थियों को स्कूल बैग, कॉपियां, पानी बोतल, कंपास बॉक्स और पेन जैसी आवश्यक सामग्रियां भेंट की गईं।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. सोमी चंद्राकर डायरेक्टर सोहम हॉस्पिटल, दिव्या रंगारी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, मधु तिवारी अध्यक्ष आस्था संस्था, विपिन मोहंती अध्यक्षए आस्था वेलफेयर संस्था,लक्ष्मण मानिकपुरी,अर्चना शर्मा, लक्ष्मी मानिकपुरी, भावना गांधी,प्राचार्ये लिनु चंद्राकर, विनोद रंगारी, समस्त शिक्षकगण और स्कूल स्टाफ  मौजूद थे।


अन्य पोस्ट