महासमुन्द

महासमुंद में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर हमला बोला
24-Jul-2026 3:38 PM
महासमुंद में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर हमला बोला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 24 जुलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान जिलाध्यक्ष एवं खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव के निर्देशानुसार कल शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला के नेतृत्व में स्थानीय कांग्रेस भवन के सामने एक विशाल ब्लॉक स्तरीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शन संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और सांसदों के खिलाफ  केंद्र सरकार द्वारा की गई अलोकतांत्रिक व दमनकारी कार्रवाई के विरोध में किया गया। प्रदर्शन के दौरान देश भर के छात्रों की समस्याओं और परीक्षाओं में हुई भारी धांधली को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी, आक्रोश और उग्र रुख देखने को मिला।

धरना प्रदर्शन को मुख्य रूप से संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बेहद कड़े शब्दों में कहा कि केंद्र सरकार देश के करोड़ों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। परीक्षाओं में हो रही निरंतर अनियमितताओं और व्यवस्थागत विफलताओं ने शिक्षा प्रणाली की साख को खत्म कर दिया है। जब छात्र और विपक्ष इसके खिलाफ आवाज उठाते हैंए तो सरकार तानाशाही और बर्बरता पर उतारू हो जाती है। पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर ने कहा कि संसद से लेकर सडक़ तक विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। राहुल गांधी और हमारे सांसदों के खिलाफ  की गई दमनकारी कार्यवाही इस बात का प्रमाण है कि केंद्र सरकार पूरी तरह डर चुकी है। कांग्रेस का एक.एक कार्यकर्ता इस तानाशाही रवैये का अंत होने तक अपनी लड़ाई जारी रखेगा।

पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर ने कहा कि परीक्षाओं में हुई धांधली की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने मांग की कि नई दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज की गई सभी झूठी एफआईआर और आपराधिक मामलों को केंद्र सरकार बिना शर्त तुरंत वापस ले।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महासमुंद शहर कांग्रेस देश के युवाओं और छात्रों के हक में हर स्तर पर संघर्ष करने के लिए तैयार है। केंद्र सरकार का रवैया बेहद अमानवीय और बर्बर हैए जिसे देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। यदि संसद में छात्र हितों पर तत्काल चर्चा नहीं की गई और हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो यह आंदोलन और अधिक उग्र रूप अख्तियार करेगा।

धरना प्रदर्शन के दौरान मंच से दाऊलाल चंद्राकर, संजय शर्मा, खिलावन बघेल, लक्ष्मी देवांगन, अमन चंद्राकर, गोपी तारक, राजू यादव, राजू साहू सहित अन्य स्थानीय वक्ताओं, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भी अपनी बात रखी।

प्रदर्शन में अमर चंद्राकर, लीलू साहू, सचिन गायकवाड़, आशीष साहू, गेमन साहू, महेंद्र साहू, रामजी साहू,जीवन मानिकपुरी, सरजू ध्रुव, जितेंद्र टंडन, धनीराम साहू, संतोष निषाद, ओमप्रकाश साहू, हितेश साहू, शत्रुघ्न साहू, किशन देवांगन, राजू सिन्हा, राजू यादव, गौरव चंद्राकर, राजेश कुर्रे, रामदयाल ओगर, मनीराम बंजारे, महेश साहू, संदीप चंद्राकर, निलेश साहू, कोमल वैष्णव, सोहन साहू, संतराम साहू, गोविंद साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा एवं छात्र मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट