महासमुन्द

प्रसूता की मौत: जांच समिति से दो दिन में कलेक्टर ने मांगी रिपोर्ट
23-Jul-2026 3:27 PM
प्रसूता की मौत: जांच समिति से दो दिन में कलेक्टर ने मांगी रिपोर्ट

महासमुंद, 23 जुलाई। जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने जांच समिति का गठन कर दो दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मामले में परिजनों द्वारा उपचार में लापरवाही और ड्यूटी के दौरान चिकित्सक के अनुपस्थित रहने के आरोप लगाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम मोखा निवासी योग्यता चंद्राकर को प्रसव पीड़ा होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

परिजनों का आरोप है कि रात के समय अस्पताल में कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था और उपचार की पूरी जिम्मेदारी नर्सिंग स्टाफ के भरोसे चल रही थी। प्रसूता की तबीयत बिगडऩे के बावजूद समय पर उचित चिकित्सकीय सुविधा नहीं मिलने से उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी।

 मामला सामने आने के बाद कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की समिति गठित कर पूरे घटनाक्रम की जांच के आदेश दिए हैं। समिति को यह पता लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है कि भर्ती से लेकर मृत्यु तक उपचार की प्रक्रिय कहीं कोई चूक या लापरवाही तो नहीं हुई।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार समिति अस्पताल के ड्यूटी रजि उपचार संबंधी दस्तावेज, चिकित्सा परामर्श, रेफरल प्रक्रिया तथा सं कर्मचारियों के बयान दर्ज करेगी। यह भी जांचा जाएगा कि घटना के ड्यूटी पर कौन-कौन कर्मचारी चिकित्सक मौजूद थे। इधर, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि प्रसूता को आवश्यक उपचार उपलब्ध गया था।


अन्य पोस्ट