महासमुन्द
महासमुंद, 23 जुलाई। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया कल 22 जुलाई से प्रारंभ हो गई है। यह काउन्सलिंग 5 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी।
सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास शिल्पा साय ने बताया कि प्रयास आवासीय विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित होने के पश्चात पात्र छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग सूची एवं तिथियां विभाग की आधिकारिक वेबसाइट द्धह्लह्लश्चह्य://द्गद्मद्यड्ड14ड्ड.ष्द्द.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ पर प्रदर्शित कर दी गई हैं। काउन्सलिंग सूची में जिन छात्र-छात्राओं का नाम शामिल है, उन्हें सूची में आबंटित प्रयास आवासीय विद्यालय में निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर काउन्सलिंग में भाग लेना होगा। काउन्सलिंग प्रतिदिन प्रात: 11 से सायं 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। सहायक आयुक्त ने अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक मूल दस्तावेजों एवं उनकी छायाप्रतियों के साथ संबंधित प्रयास आवासीय विद्यालय में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें।
प्रवेश प्रक्रिया, काउंसलिंग सूची तथा अन्य संबंधित जानकारी विभाग की वेबसाइट एवं जिला सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय, महासमुंद से प्राप्त की जा सकती है।