महासमुन्द

पालिका भवन अनुज्ञा प्रकरण पर पालिका अध्यक्ष ने लिया संज्ञान, दिए निर्देश
20-Jul-2026 3:09 PM
 पालिका भवन अनुज्ञा प्रकरण पर पालिका अध्यक्ष ने लिया संज्ञान, दिए  निर्देश

महासमुंद,20 जुलाई। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने नगर क्षेत्र में भवन अनुज्ञा से संबंधित प्रकरणों का संज्ञान लेते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि नगर की सभी कॉलोनियों में पूर्व में जारी भवन अनुज्ञाओं एवं विकास शुल्क निर्धारण संबंधी प्रकरणों का छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के प्रावधानों तथा छत्तीसगढ़ भू.राजस्व संहिता, 1959 से जुड़े राजस्व अभिलेखों के अनुरूप परीक्षण कराया जाए।

अध्यक्ष ने निर्देशित किया कि केवल किसी एक कॉलोनी तक जांच सीमित न रखी जाए, बल्कि वर्ष 2022 में पीआईसी के निर्णयों के आधार पर जिन.जिन कॉलोनियों में भवन अनुज्ञाएं जारी की गई हैं, उन सभी प्रकरणों की वैधता का परीक्षण किया जाए। परीक्षण के के अनुमोदन, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की स्वीकृति, अथवा राजस्व अभिलेखों के सत्यापन जैसी वैधानिक औपचारिकताओं की आवश्यकता पाई जाती है।

 तो उसे शासन के निर्देशानुसार परिषद के समक्ष अवलोकनार्थ एवं अनुमोदनार्थ प्रस्तुत किया जाए।

उन्होंने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य किसी भी नागरिक को अनावश्यक रूप से परेशान करना नहीं है। बल्कि भवन अनुज्ञा की पूरी प्रक्रिया को नगर पालिका अधिनियम, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग नियमों तथा राजस्व विभाग के नियमों के अनुरूप विधिसम्मत, पारदर्शी एवं सुनिश्चित करना होना है। इसलिए जांच पूर्ण होने के उपरांत पात्र प्रकरणों में नियमानुसार आवश्यक शर्तों के साथ भवन अनुज्ञा जारी करने की कार्रवाई की जाएगी।

               पालिका अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि नगर पालिका में सभी कॉलोनियों एवं आवेदकों के साथ समान व्यवहार किया जाएगा तथा किसी भी प्रकरण में शासन के नियमों से हटकर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। यदि पूर्व में लिए गए किसी निर्णय की वैधता पर प्रश्न उठे हैं, तो उससे संबंधित सभी प्रकरणों का संबंधित अधिनियमों.नियमों के प्रावधानों के अनुसार निष्पक्ष परीक्षण कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

               गौरतलब है कि पूर्व में आयोजित पीआईसी की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर कौशिक कॉलोनी के साथ.साथ नगर की अन्य कॉलोनियों में भी 40 रुपये प्रति वर्गफुट की दर से विकास शुल्क निर्धारित कर भवन अनुज्ञा जारी की जा रही थी। कौशिक कॉलोनी के संबंध में उक्त दर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग टीएंडसी से अनुमोदित होकर प्राप्त हुई थी।

 इसके पश्चात पीआईसी द्वारा लिए गए निर्णय में नगर की ऐसी अन्य कॉलोनियों को भी शामिल कर लिया गया। जिनकी वैधानिक स्थिति एवं विकास शुल्क निर्धारण के संबंध में विभिन्न स्तरों पर संदेह व्यक्त किया जा रहा है। इसी आधार पर उन कॉलोनियों में भी भवन अनुज्ञा जारी किए जाने की प्रक्रिया अपनाई गई।

  वर्तमान में पीआईसी की उक्त बैठक एवं उसमें लिए गए निर्णयों की वैधता को लेकर प्रश्न उठने के बाद, संबंधित कॉलोनियों में शासन के नियमों के अनुरूप भवन अनुज्ञा जारी किए जाने की प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। इसलिए यह निर्णय लिया जाना आवश्यक है कि सभी संबंधित प्रकरणों का नगर पालिका अधिनियम, नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम एवं राजस्व अभिलेखों के आधार पर विधिसम्मत परीक्षण कराया जाए तथा शासन के निर्देशों एवं प्रचलित नियमों के अनुसार आवश्यक कार्यवाही की जाए।

बताया कि पीआईसी की उक्त बैठक में इस विषय पर निर्णय लेने वाले सदस्यों में से कुछ वर्तमान जनप्रतिनिधियों द्वारा भी अब उस निर्णय की वैधता पर प्रश्न उठाए जा रहे हैं। 2022 में उक्त निर्णय पीआईसी की बैठक में लिया गया था। तब भाजपा के अध्यक्ष थे और तब के सभापति वर्तमान पालिका में पद पर हैं। उक्त विषय पर व्यक्तिगत हितार्थ राजनीति करने से बचते हुए जनहित को लेकर सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष का मानना है कि समस्त प्रकरण का निष्पक्ष एवं विधिसम्मत परीक्षण कराते हुए आवश्यकता होने पर परिषद के समक्ष अवलोकनार्थ रखा जाएगा।


अन्य पोस्ट