महासमुन्द

फि ल्टर प्लांट के उपकरणों के सुधार कार्य शुरु
20-Jul-2026 2:56 PM
फि ल्टर प्लांट के उपकरणों के सुधार कार्य शुरु

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 20 जुलाई। नगर पालिका के बेलसोडा स्थित फिल्टर प्लांट में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुचारु एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आवश्यक उपकरणों के सुधार एवं मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। यह कार्य नगर पालिका अध्यक्ष  निखिलकांत साहू के हालिया निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के पालन में शुरू किया गया है। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने फिल्टर प्लांट की कार्यप्रणाली का अवलोकन करते हुए पाया था कि कुछ उपकरणों के रखरखाव एवं सुधार की आवश्यकता है। इस पर उन्होंने तत्काल जल प्रभारी को आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए थे। ताकि नागरिकों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।  पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगरवासियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। फिल्टर प्लांट के उपकरणों का समय.समय पर रखरखाव एवं आवश्यक सुधार कार्य किए जाने से जलापूर्ति व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी तथा भविष्य में तकनीकी बाधाओं की संभावना भी कम होगी।

इस संबंध में जल प्रभारी दुर्गेश कुंजेकार ने बताया कि सुधार कार्य निर्धारित समय.सीमा में पूर्ण कर लिया जाएगा तथा कार्य की नियमित निगरानी भी की जाएगी, ताकि पेयजल आपूर्ति व्यवस्था निर्बाध रूप से संचालित होती रहे।


अन्य पोस्ट