महासमुन्द

सीएमओ ने लिया जल निकासी का जायजा
20-Jul-2026 2:55 PM
सीएमओ ने लिया जल निकासी का जायजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,20जुलाई। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सौरभ शर्मा ने वार्ड क्रमांक 12 पिटियाझर में नाली निकासी की समस्या का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड पार्षद व स्वच्छ भारत मिशन के प्रभारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने वार्ड में बिना अनुमति के भवन बनाए जा रहे मकानों के संबंध में वार्ड प्रभारी से जानकारी ली। वार्ड प्रभारी द्वारा संतोषजनक जानकारी नहीं दिए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना अनुमति किए जा रहे किसी भी निर्माण की तत्काल जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। श्री शर्मा ने संबंधित प्रभारियों को निर्देशित किया कि नाली की सफाई कर अवरोधों को हटाने की कार्यवाही करे ताकि वर्षा के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। साथ ही उन्होंने कहा कि भवन निर्माण अनुमति संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा और बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण कार्यों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 उन्होंने कहा कि नगर पालिका नागरिक सुविधाओं के साथ-साथ भवन निर्माण संबंधी नियमों के पालन को लेकर भी गंभीर है। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा लापरवाही बरतने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी तथा आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान पार्षद कल्पना सूर्यवंशी, भारती चन्द्राकर पूर्व पार्षद राजेन्द्र चन्द्राकर, एस बी एम प्रभारी नौशाद बक्श एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

——---


अन्य पोस्ट