महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19 जुलाई। पर्यटन नगरी सिरपुर में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक नया स्थान में शुभारंभ किया गया। बैंक ने अपने सेवायुक्तों, ग्रामवासियों एवं राहगीरों को पीने का शुद्ध पानी उपलब्ध कराने हेतु शाखा के बाहर जल शीतलक स्थापित कराया है।
साथ ही बैंक ने लक्ष्मण मंदिर सिरपुर की स्वच्छता बनाए रखने हेतु मंदिर के बाहर एक कूड़ादान की स्थापना की है। इस नई शाखा केे माध्यम से किसानों को कृषि ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड केसीसी, बचत खाते, सरकारी योजनाओं की राशि, पेंशन, बीमा एवं अन्य बैंकिंग सुविधाएं आसानी से उपलब्ध होंगी। क्षेत्रवासियों ने बैंक शाखा के शुभारंभ पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे ग्रामीण विकास और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम कहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नाबार्ड डी एम डी गोवर्धन सिंह रावत, नाबार्ड सीजीएम डीके गवली, नाबार्ड सीजीएम शीतांशु शेखर,अध्यक्ष विनोद कुमार अरोड़ा एवं अन्य बैंक कर्मचारी उपस्थित रहे।