महासमुन्द

विहिप की बैठक, कई विषयों पर चर्चा
18-Jul-2026 6:14 PM
विहिप की बैठक, कई विषयों पर चर्चा

महासमुंद,18 जुलाई। विश्व हिन्दू परिषद के सामाजिक समरसता विभाग का विभाग बैठक स्वाध्याय भवन कालेज रोड महासमुंद में आहुत हुआ। बैठक में सामाजिक समरसता के क्षेत्रीय प्रमुख गोपाल सोनी, सामाजिक समरसता प्रांत प्रमुख अखिलेश लुनिया, विभाग मंत्री सौरभ अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे। बैठक में गोपाल सोनी ने कार्यक्षेत्र, कार्य पद्धति, कार्यकर्ता चयन, टोली निर्माण, कार्यविभाग के कार्यक्रम, बैठकें तथा प्रवास एवं विश्व हिन्दू परिषद के कार्य विस्तार में चर्चा की। समाज में छुआछूत की भावना दूर करने तीन जिले महासमुंद, गरियाबंद एवं धमतरी में सामाजिक समरसता का जिला टोली गठित किया गया।
बैठक में समरसता प्रमुख,सह प्रमुख, समरसता में रूचि रखने वाले कार्यकर्ताओं,सभी विभागों के विभाग मंत्री एवं जिला मंत्री, जिला सह मंत्री उपस्थित थे। इनमें बसंत देवता, विनोद यादव,दीपांजलि भोई,खुशबू चक्रधारी,दुर्गा साहू,द्रोपती साहू,भामा साहू, लक्ष्मी पाण्डे, रूखमणी, भुनेश्वरी, दिलीप, तामिन पटेल, मिन केतन दास, टामेश्वर ठाकुर, ललित साहू, रवि प्रकाश प्रधान आदि उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट