महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,18 जुलाई। शास.कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के व्याख्याता हरमन कुमार बघेल को स्व. हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया। श्री बघेल को यह सम्मान शिक्षकीय कार्य, साहित्य, समाज, नवाचारी गतिविधियों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।
मालूम हो कि विभिन्न राज्यों से लगभग 250 शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षकीय कार्य के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर यह सम्मान स्व.हरिवंश मिश्र के पुत्र पूर्णानंद मिश्र द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत के बैनर तले डॉ. हिमांशु द्विवेदी के मुख्यातिथ्य, संजय अग्रवाल की अध्यक्षता तथा डॉ. चितरंजन दास कर के विशिष्ट आतिथ्य में दिया गया है।
इस अवसर पर शिक्षक समुदाय से प्रतुलराजनंद, महेश अग्रवाल, राधेश्याम ध्रुव, कामता प्रसाद वर्मा, जगदीश कुमार कुर्रे, पद्मनी कुर्रे, ओमप्रकाश गुप्ता, डोमन डहरिया, महेंद्र कुमार पटेल, मनोज मुछावड, वेदलाल साहू आदि समेत परिवार जनों ने बधाईयां दी है।