महासमुन्द

रुक-रुक करबारिश, तापमान भी गिरा
18-Jul-2026 3:38 PM
रुक-रुक करबारिश, तापमान भी गिरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,18 जुलाई। जिले में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो चुका है। कृषि मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी 17 जुलाई के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी पांच दिनों तक जिले में लगातार वर्षा की संभावना है। सबसे अधिक बारिश 18 जुलाई को होने का अनुमान है। जबकि इसके बाद भी 19 से 22 जुलाई तक मध्यम वर्षा का दौर जारी रह सकता है। पूर्वानुमान के अनुसार आज 18 जुलाई को महासमुंद जिले में लगभग 100 मिमी वर्षा दर्ज होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

               कल 19 जुलाई को 50 मिमी, 20 जुलाई को 30 मिमी,ए 21 जुलाई को 25 मिमी तथा 22 जुलाई को 20 मिमी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक आसमान पूरी तरह बादलों से ढका रहेगा। वातावरण में आद्र्रता 95 प्रतिशत तकं बनी रहेगी। जिससे उमस का प्रभाव भी महसूस हो सकता है। हवा की गति 13 से 18 किलोमीटर प्रतिघंटा के बीच रहने का अनुमान ह। कहा गया है कि अधिकांश समय पश्चिम दिशा से हवाएं चलेंगी।

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यह वर्षा खरीफ फसलों के लिए काफी लाभकारी साबित होगी। जिले में धान की रोपाई और बियासी का कार्य तेजी से चल रहा है। पर्याप्त वर्षा मिलने से खेतों में बढ़ेगी नमी और रोपाई का काम सुगमता से पूरा हो सकेगा। वहीं जिन क्षेत्रों में अभी तक बोनी का कार्य अधूरा है, वहां किसानों को राहत मिलेगी।  हालांकि लगातार बारिश की संभावना को देखते हुए अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनने पर फसलों को नुकसान हो सकता है। कृषि में जल निकासी की व्यवस्था बनाए रखने विभाग ने किसानों से मौसम को देखते हुए उर्वरकों एवं कीटनाशकों का उपयोग करने की अपील की है। जिले में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश जारी है। मौसम विभाग के इस पूर्वानुमान से किसानों को अच्छी वर्षा की उम्मीद बंधी है। यदि अनुमान के अनुसार वर्षा होती है तो जिले में धान की रोपाई का रकबा तेजी से बढ़ेगा और खरीफ सीजन को मजबूती मिलेगी।

एफएलएन ऑनलाइन प्रशिक्षण के असाइनमेंट मूल्यांकन का समापन

भैयाथान, 18 जुलाई । प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, अम्बिकापुर के निर्देशन तथा जिला शिक्षा अधिकारी, सूरजपुर के आदेशानुसार विकासखण्ड भैयाथान में एफएलएन अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों के ऑनलाइन प्रशिक्षण उपरांत विषयवार असाइनमेंट मूल्यांकन कार्य 14 से 17 जुलाई तक विकासखण्ड स्त्रोत केन्द्र, भैयाथान में संपन्न हुआ।

इस मूल्यांकन कार्य में विकासखण्ड के चार जोन से बीआरजी पुनिता साहू, ईश्वर सिंह, सर्वोत्तम सिंह, महेश एक्का, पूनम शुक्ला, फुलमती सारथी, सुनील चक्रधारी, फरहाद आलम, किरण बाला सोनी, गायत्री राजवाड़े, बाबूलाल राजवाड़े एवं गायत्री मिश्रा ने सहभागिता करते हुए सफलतापूर्वक मूल्यांकन कार्य पूर्ण किया।

मूल्यांकन कार्य के समापन अवसर पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी फुल साय मरावी, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी घनश्याम सिंह, बीआरसीसी सुरेन्द्र दुबे तथा बीआरपी विनोद यादव उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मूल्यांकन कार्य में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों के कार्य की सराहना करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए एफएलएन कार्यक्रम को महत्वपूर्ण बताया।

--------


अन्य पोस्ट