महासमुन्द

जनपद कार्यालय में चोरी
17-Jul-2026 4:08 PM
जनपद कार्यालय में चोरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 17 जुलाई। स्थानीय जनपद पंचायत कार्यालय के बीएमसी सर्वर रूम से अज्ञात चोरों ने उपकरण पार कर दिए। चोर सर्वर रूम का ताला तोडक़र बैटरी, यूपीएस और जनरेटर जैसी कीमती सामग्री चोरी कर ले गए।

    मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय  जनपद पंचायत पिथौरा कैंपस में स्थित  बीएमसी सर्वर रूम से 6 जुलाई की शाम 6 से 7 जुलाई सुबह 9.30 बजे के बीच यह चोरी हुई होंगी। चोर यहां से 6 बैटरी, 1 यूपीएस और 1 महिंद्रा डीजी जनरेटर की बैटरी लेकर फरार हो गए।

जनपद पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी.एल. बरिहा ने इसकी शिकायत पिथौरा थाने में दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि चोरी गई 6 बैटरियों की कीमत लगभग 80,000 रुपये और जनरेटर की पुरानी बैटरी की कीमत करीब 3,000 रुपये है।

 पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(ए) और 331(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट