महासमुन्द

नशीली दवा संग 2 बंदी
16-Jul-2026 6:31 PM
नशीली दवा संग 2 बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुद, 16 जुलाई। सिंघोड़ा थाना पुलिस ने सिरप एवं नशीली टैबलेट की तस्करी करते 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सिरप, टैबलेट सहित कुल 52 हजार रुपए की संपत्ति बरामद हुई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 2 व्यक्ति एक स्कूटी में अवैध मादक सिरप एवं टेबलेट लेकर ओडिशा से छत्तीसगढ़ की आ रहे हैं।

सूचना पर एनएच 53 रोड ग्राम रेहटीखोल पहुंच कर घेराबंदी करके संदेहियों को पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम शिवम दास उर्फ  सोनू दास तथा संतोष सिंह बिलासपुर बताया है। दोनों के स्कूटी के डिक्की के अंदर झिल्ली में रखे सिरप एवं टैबलेट कुल जुमला 52,491 रुपए को जब्त कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।


अन्य पोस्ट