महासमुन्द

मूक बधिर दिव्यांगों के लिए रोजगार मेला आज रायपुर में
16-Jul-2026 6:28 PM
मूक बधिर दिव्यांगों के लिए रोजगार मेला आज रायपुर में

महासमुंद, 16 जुलाई। विशेष रोजगार कार्यालय (दिव्यांगजनों के नियोजन हेतु) रायपुर द्वारा 17 जुलाई  को पुरूष मूक बधिर दिव्यांगजनों के लिए रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला विशेष रोजगार कार्यालय ;दिव्यांगजनों के नियोजन हेतु पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, लोकभवन के बाजू सिविल लाइन्स रायपुर में प्रात: 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उक्त रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के इनोवेटिव रिटेल कांसेप्ट प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा पिकर पैकर के 4 पदों पर 12वीं उत्तीर्ण, उम्र 18.35 वर्ष के पुरुष मूक बधिर दिव्यांग आवेदकों को वेतनमान 10 से 15 हजार रुपए पर भर्ती की जाएगी।

इसी तरह इंस्टाकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा द्वारा सिनियर असिस्टेंट के 15 पद व वेयर हाउस हेल्पर के 15 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण, उम्र 18.30 वर्ष पुरुष मूक बधिर दिव्यांगजन शामिल हो सकते है। वेतनमान 10 से 12 हजार रुपए प्रदान किया जाएगा। चयनित आवेदकों का कार्यक्षेत्र जिला रायपुर रहेगा। आवेदकों को छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल या रोजगार एप के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन करना अनिवार्य है। ऑनलाईन आवेदन करने के लिए आवेदक का रोजगार पंजीयन नंबर होना जरूरी होता है।


अन्य पोस्ट