महासमुन्द
कांग्रेस कार्यकर्ता पर एफआईआर की मांग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
ंमहासमुंद,16 जुलाई। कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं व महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ भाजयुमो ने ज्ञापन सौंप कर प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। महासमुन्द कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व महिलाओं के खिलाफ फेसबुक पर की गई अभद्र, अमर्यादित और आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कल भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष अमन वर्मा के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय व सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर आरोपी कांग्रेस कार्यकर्ता सुरेंद्र दुबे निवासी कांपा तुमगांव के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए प्राथमिकी दर्ज की मांग की।
ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमन वमा, महिला मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष सुधा साहू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मधु यादव, वरिष्ठ भाजयुमो नेता नंदू जलक्षत्री भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आकाश पांडे, जतिन रूपरेला, दिगेश साहू, अभिषेक पांडे, खुशाल ठाकुर, आयुष दुबे, दीपक राव, भुनेश्वर साह आदि शामिल थे।